9/11 हमले पर आई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, अटैक से ज्यादा लोग उससे जुड़ी बीमारी से मारे गए

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2021

11 सितंबर 2001 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और वाशिंगटन पर अलकायदा ने जो भयानक हमला किया था। उस 9/11 हमले से जुड़ी एक खौफनाक रिपोर्ट सामने आई है। जिसके मुताबिक 9/11 के उस हमले में जितने लोग मारे गए थे उससे ज्यादा लोग उस हमले की वजह से हुई बीमारियों की वजह से मारे गए हैं। हमले के पीड़ितों को अमेरिका ने पीड़ित मुआवजा कोष यानी वीसीएस से आर्थिक मदद की राशि दी थी।

इसे भी पढ़ें: 9/11 हमले के बाद अमेरिका समेत तमाम देशों ने सुरक्षा व्यवस्था पर दिया था ध्यान, आतंक के खिलाफ पहली बार दुनिया हुई थी एकजुट

अल-कायदा के न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर टावरों और वाशिंगटन में पेंटागन में विमानों को हाईजैक कर हमला किय़ा था। जिसमें 3,000 लोग मारे गए थे। एक और विमान पेन्सिलवेनिया के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पीड़ितों के परिवारों के लिए हमलों के तुरंत बाद एक मुआवजा कोष बनाया गया था। 2011 में 9/11 के हमलों से उत्पन्न होने वाली पुरानी स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ितों के लिए एक और फंड बनाया गया था। वीसीएफ ने 40,000 से अधिक व्यक्तियों को 8.95 अरब डॉलर से अधिक का मुआवजा जारी किया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन 20वीं बरसी के मौके पर शनिवार को 9/11 के हमलों वाले स्थलों का दौरा करेंगे।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 10m एयर राइफल रजत

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल