The Kerala Story की चर्चा कर मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आतंकी प्रवृतिवालों से ये राजनीतिक सौदेबाजी कर रहे

By अंकित सिंह | May 05, 2023

कर्नाटक चुनाव को लेकर प्रचार लगातार जारी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्लारी के म्युनिसिपल हाई स्कूल ग्राउंड में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने देश की व्यवस्थाओं के साथ ही देश की राजनीति को भी भ्रष्ट करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में कांग्रसे ने भारत की राजनीति में एक और बीमारी पैदा कर दी है। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों के दम पर अपने इको सिस्टम के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है। कांग्रेस की कोशिश होती है कि ऐसा करके वे जनता को भ्रमित कर दें। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka: विवाद के बीच डीके शिवकुमार ने हनुमान मंदिर का किया वादा, अनुराग ठाकुर ने ऐसे किया वार

मोदी ने कहा कि फिल्म केरला स्टोरी इन दिनों चर्चा में है। मेहनती, प्रतिभाशाली और बौद्धिक लोगों की खूबसूरत भूमि के लिए जाने जाने वाले राज्य केरल में कैसे आतंकवादी साजिशों को बढ़ावा दिया जा रहा है, इस फिल्म से पता चलता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वोट बैंक के डर की वजह से आज कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ एक शब्द बोलने की भी हिम्मत खो चुकी है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की इसी राजनीति की वजह से कांग्रेस ने आतंकवाद को पाला-पोषा और उसे पनाह दी। उन्होंने कहा कि मैं ये देख कर हैरान हूं कि अपनी वोट बैंक के खातिर कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए हैं। ऐसी पार्टी क्या कभी भी कर्नाटक की रक्षा कर सकती है? आतंक के माहौल में यहां के उद्योग, IT इंडस्ट्री, खेती, किसानी और गौरवमयी संस्कृति सब कुछ तबाह हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार