जब 6 महीने के लिए चली गई थी दिशा पाटनी की याददाश्त

By रेनू तिवारी | Jul 24, 2019

बॉलीवुड की फिटनेस डीवा दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिशा अपनी एक्सरसाइज की वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। दिशा शुरुआत से ही अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देती थी। लेकिन एक दौर ऐसा था कि जब एक्सरसाइज करने के दौरान दिशा पाटनी के सिर पर चोट लग गई थी। चोट इतनी भयानक थी कि दिशा पाटनी सब कुछ भूल गई थी। 

एक चैनल से खास बातचीत में दिशा पाटनी ने इस बात का खुलासा किया। दिशा ने बताया कि एक दिन वह बजरी से भरे फर्श पर ट्रेनिंग ले रही थी, इसी दौरान उनके सिर पर चोट लग गई थी। ये चोट इतनी गंभीर थी कि इससे दिशा की 6 महीनों के लिए याददाश्त चली गई थी। दिशा ने कहा कि "मैंने 6 महीने के लिए अपनी लाइफ खो दी थी, क्योंकि मुझे कुछ भी याद नहीं था।"

इसे भी पढ़ें: फेमिना के कवर पेज पर नजर आया कृति सेनन का बेहद की हॉट अंदाज

कहते है जब कोई भयानक हादसा जिंदगी में हो जाता है तो मन में डर सा बैठ जाता है लेकिन दिशा ने इस हादसे को गंभीर नहीं लिया। जब बात जिमनास्टिक या मार्शल आर्ट की होती है तो दिशा उतनी ही शिद्दत के साथ करती हैं। दिशा कहती हैं कि कोई हादसा आपके ऊपर तब तक हावी नहीं होता जब तक आप न चाहें अगर आप किसी हादसे से डर कर कुछ करना छोड़ देते हो तो वह हमेशा के लिए आपको डर बन जाता है इसलिए आप अपने डर को निकाल दो। दिशा का मानना है कि इन चीजों की प्रैक्टिस में चोट लगना लाजमी है। लेकिन घबराकर उसे छोड़ देना गलत। अपनी फिटनेस के चलते ही वह आज बॉलीवुड की डीवा हैं। 

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल