दिशा पाटनी कर चुकी हैं इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को रिजेक्ट, खुद की थी मर्जी या बॉयफ्रेंड था वजह?

By प्रिया मिश्रा | Jun 13, 2022

एक्ट्रेस दिशा पटानी बॉलीवुड की सबसे हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेज में से एक हैं। दिशा के फैंस उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। एक्ट्रेस आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2016 में आई फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद से दिशा कई हिट मूवीज दे चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 'बागी 2', 'भारत' और 'मलंग' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। लेकिन कुछ ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी हैं जिन्हें दिशा ने ठुकरा दिया। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी मूवीज़ हैं, जिनमें काम करने से दिशा ने साफ़ इंकार कर दिया था - 

अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर मूवी पुष्पा में एक्ट्रेस सामंथा के आइटम नंबर को काफी पसंद किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सॉन्ग के लिए पहले दिशा पाटनी को अप्रोच किया गया था। लेकिन एक्ट्रेस में यह ऑफर ठुकरा दिया था।

मर्डर 4 

मर्डर बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। अब तक इस फिल्म के तीन पार्ट्स आ चुके हैं। माना जाता है कि मर्डर 4 के लिए दिशा को अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा उन्होंने टाइगर श्रॉफ के कहने पर किया।

मिशन मंगल

साल 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हारी और नित्य मेनन जैसी अभिनेत्रियां नजर आई थीं। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म के लिए दिशा पाटनी को भी रोल ऑफर किया गया था। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था।


लाइगर

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की अपकमिंग मूवी लाइगर में अनन्या पांडे उनके साथ नजर आएंगी। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक इस फिल्म में पहले दिशा पाटनी को लेना चाहते थे। लेकिन, दिशा ने इस फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter