दिशा सालियान की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट से खुलासा! बिल्डिंग से गिरते वक्त शव पर नहीं था एक भी कपड़ा

By रेनू तिवारी | Aug 08, 2020

सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत को शुरू से ही साथ जोड़ कर देखा जा रहा था लेकिन मुंबई पुलिस लगातार दोनों केस को सुसाइड का केस मान कर जांच कर रही थी लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उससे केस  में हत्या वाला एंगल भी सामने आ रहा है। टीवी चैनल रिपब्लिक भारत के हाथ  दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लगी है जिसमें यह लिखा  है कि जब दिशा सालियान के शव को पुलिस ने अपने अंडर लिया और पोस्टमार्टम के लिए लेकर आयी तो उसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। 

इसे भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने की आत्महत्या, मरने से पहले फेसबुक पर किया लाइव

इससे पहले सोशल मीडिया पर दिशा सालियान की उस पार्टी की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह बहुत खुश नजर आ रही हैं। ये वीडियो उस रात की बतायी जा रही है जिस रात दिशा सालियान ने अपनी बिल्डिंग के न्यूड कूद कर सुसाइड की है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग ये सवाल उठा रहे है कि जब दिशा इतनी खुश थी तो उन्होंने उस रात सुसाइड कैसे की। 

 आपको बता दें कि दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर  मुंबई पुलिस की तरफ से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से 6 दिन पहले ही दिशा सालियान की मौत हुई थी और दिशा की मौत के दौरान कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला था और मुंबई पुलिस ने बड़े ही समान्य तरीके से इस केस को सुसाइड का केस बना दिया। ठीक उसी तरह सुशांत सिंह राजपूत की जब मौत हुई और उनके घर से भी जब कोई सुसाइड नोट नहीं मिला तो उसे भी पुलिस ने आत्महत्या का केस मान लिया और उसकी जांच करने लगी। अब सुशांत का केस सीबीआई के पास है और वो इस केस की जांच कर रही हैं।  

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir | शोपियां के बाद अब पुलवामा में तहलका! CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, साजिश नाकाम

Indonesia Forest Fire: बारिश के लिए 3000 लोगों ने पढ़ी विशेष नमाज

Pulwama में 2 संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार

Kashmiri Pandits पर हुए अत्याचार का चुन चुन कर हिसाब ले रही Modi सरकार, 1998 के Wandhama Massacre में 23 लोगों की निर्मम हत्या की फाइल दोबारा खोली