Odisha । बोलांगीर लोकसभा क्षेत्र में विस्थापन और सिंचाई प्रमुख मुद्दा, त्रिकोणीय मुकाबला के दिख रहे है आसार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2024

बोलांगीर। पश्चिमी ओडिशा की बोलांगीर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है जहां पूर्व राजघराने के एक सदस्य, एक आदिवासी नेता और एक फिल्म अभिनेता चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर विस्थापन और सिंचाई प्रमुख मुद्दे हैं। बोलांगीर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस विधायक नरसिंह मिश्रा ने बोलांगीर लोकसभा क्षेत्र के लिए विस्थापन और सिंचाई को मुख्य मुद्दा करार देते हुए राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) सरकार को दोषी ठहराया। 24 साल पुरानी राज्य की नवीन पटनायक सरकार पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने कहा, ‘‘यहां से लोग बड़ी संख्या में विस्थापित होते हैं क्योंकि उन्हें यहां काम नहीं मिल पाता है। किसानों को सिंचाई सुविधाओं की कमी के कारण भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 

संगीता के रिश्तेदार और बीजद नेता कलिकेश सिंहदेव ने 2009 और 2014 में यह सीट जीती थी लेकिन 2019 में संगीता से 19,516 वोटों के अंतर से हार गए। संगीता के ससुर राज राज सिंहदेव ने स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 1967 और 1971 में लगातार दो बार बोलांगीर लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। बोलांगीर लोकसभा क्षेत्र बीजद के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी कांटाबांजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं जो इस संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले सात विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट बनी हॉटसीट, ‘सिलेब्रिटी’ कंगना बनाम ‘शाही’ विक्रमादित्य के बीच कड़ी टक्कर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भगवा पार्टी की उम्मीदवार संगीता सिंहदेव के समर्थन में बोलांगीर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया है। कांग्रेस ने आखिरी बार 1996 के चुनाव में बोलांगीर लोकसभा क्षेत्र में जीत हासिल की थी। 18 लाख से अधिक मतदाताओं वाले बोलांगीर में 20 मई को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

13 गलत PIN के बाद हमेशा के लिए लॉक होगा Samsung फोन, जानिए नया सिक्योरिटी सिस्टम

Delhi to Agra Travel Guide: मानसून की फुहारों के बीच ताजमहल और Baby Taj का दीदार, एक दिन की छुट्टी के लिए परफेक्ट One-Day Trip

Best Monsoon Car Accessories: मानसून में कार को चमकदार और सुरक्षित रखने के लिए खरीदें ये जरूरी गैजेट्स

Hockey World Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच करो या मरो का मैच, सेमीफाइनल पर निगाहें!