Kashmir में CRPF की Tiranga Bike Rally के जरिये देशभक्ति और एकता का जोशीला प्रदर्शन किया गया

By नीरज कुमार दुबे | Aug 14, 2024

कश्मीर में सीआरपीएफ की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली निकाली गयी। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने देशभक्ति और एकता का जोशीला प्रदर्शन किया। यह रैली बुलेवार्ड रोड से शुरू हुई और निशात गार्डन पर समाप्त हुई। सीआरपीएफ की तिरंगा बाइक रैली में स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। तिरंगा बाइक रैली के दौरान सीआरपीएफ की महिला और पुरुष बल जब अपनी सजी-धजी मोटरबाइकों पर सवार होकर निकले तो वह दृश्य देखते ही बन रहा था। इस तिरंगा बाइक रैली के माध्यम से कश्मीरी अवाम के बीच एकता और गौरव की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास भी किया गया। प्रभासाक्षी से बातचीत में जवानों ने कहा कि यह तिरंगा बाइक रैली राष्ट्र के प्रति हमारे समर्पण का प्रतीक है।

प्रमुख खबरें

ऑनलाइन ई-कॉमर्स छूट से पारंपरिक खुदरा बाजार प्रभावित, CWBTA ने की समीक्षा की मांग

CEC Gyanesh Kumar को हटाएं और पैनल में CJI को लाएं, Kerala Assembly में प्रस्ताव पास

Rahul Gandhi के आरोपों पर Shivraj का पलटवार, अराजकता से सत्ता पाना चाहती है Congress

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल घोषित, पूर्व सीएम Sohail Afridi और PTI नेता हिरासत में