FIR पर तकरार! AAP की बड़ी डिमांड, कांग्रेस को किया जाए INDIA ब्लॉक से बाहर, लगाया BJP की मदद करने का आरोप

By अंकित सिंह | Dec 26, 2024

आम आदमी पार्टी अपने इंडिया गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस ने नाराज है। दिल्ली चुनाव से पहले विपक्षी एकता को बड़ा झटका देते हुए आप ने कांग्रेस को हटाने के बारे में इंडिया गठबंधन के भीतर अन्य दलों से परामर्श करने की धमकी दी। आप की नाराजगी इस बजह से है क्योंकि उसने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उन पर अस्तित्वहीन कल्याणकारी योजनाओं के वादों के साथ जनता को गुमराह करने और धोखा देने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश विरोधी हैं। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने कभी किसी बीजेपी नेता पर भी यही आरोप लगाए हैं। नहीं, लेकिन आज कांग्रेस अरविंद केजरीवाल पर देश विरोधी होने का आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कल मेरे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। क्यों? क्या कांग्रेस ने कभी किसी बीजेपी नेता के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज कराई है?

इसे भी पढ़ें: आप ने मुस्तफाबाद सीट से Adil Ahmed Khan को दिया टिकट, क्षेत्र में सक्रिय रहने का मिला पुरस्कार

आप नेता ने दावा किया कि हमें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि कांग्रेस उम्मीदवारों का चुनाव खर्च भाजपा से आ रहा है। बीजेपी कांग्रेस उम्मीदवारों को फंडिंग कर रही है। हमने सुना है कि संदीप दीक्षित को बीजेपी से फंड मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को लगता है कि हम (आप) राष्ट्रविरोधी हैं, तो उन्होंने हमारे साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव क्यों लड़ा? साफ है कि दिल्ली में आप को हराने और बीजेपी को जिताने के लिए कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी के साथ आपसी सहमति बना ली है। अगर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सहमति नहीं बन रही है तो उन्हें 24 घंटे के अंदर अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार