स्विट्जरलैंड और भारत में आई दूरी, हटा दिया एमएफएन दर्जा, अब देना होगा अधिक कर

By रितिका कमठान | Dec 13, 2024

स्विट्जरलैंड और भारत के बीच दुरियां बढ़ गई है। स्विट्जरलैंड और भारत के बीच अब नई कर व्यवस्था लागू हो गई है। हाल ही में नेस्ले के खिलाफ अदालत के प्रतिकूल फैसले के बाद स्विट्जरलैंड ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत स्विट्जरलैंड द्वारा भारत को दिया गया सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र का दर्जा वापस ले लिया गया है।

स्विट्जरलैंड ने एक बयान में आय पर करों के संबंध में दोहरे कराधान से बचने के लिए स्विस परिसंघ और भारत के बीच समझौते में एमएफएन खंड का प्रावधान निलंबित करने की घोषणा की। स्विट्जरलैंड ने अपने इस फैसले के लिए नेस्ले से संबंधित एक मामले में भारत के उच्चतम न्यायालय के एक फैसले का हवाला दिया। एमएफएन का दर्जा वापस लेने का मतलब है कि स्विट्जरलैंड एक जनवरी, 2025 से भारतीय संस्थाओं द्वारा उस देश में अर्जित लाभांश पर 10 प्रतिशत कर लगाएगा।

प्रमुख खबरें

Exit Polls का अनुमान: Tamil Nadu में DMK को पूर्ण बहुमत, AIADMK की राह में रोड़ा बने Vijay

बिना इंटरनेट भी चलता है Smart TV! जानें ये शानदार ऑफलाइन हैक्स

Health Tips: माइंडलेस स्नैकिंग करने की है आदत, तो आजमाएं ये आसान ट्रिक

Kerala Exit Poll Results 2026: केरल में 10 साल बाद UDF की होगी वापसी? सत्ता बदलने के मजबूत संकेत