जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी में किया विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 29, 2022

ऊना।   मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का आज निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। राघव शर्मा ने 16 करोड़ रुपए की लागत से चिंतपूर्णी में निर्माणाधीन सीवरेज परियोजना का निरीक्षण किया और कहा कि परियोजना का कार्य तेज़ गति से चल रहा है। जल्द ही सीवरेज परियोजना का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे चिंतपूर्णी के निवासियों के साथ-साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी।

जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से चिंतपूर्णी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑडियो व वीडियो प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है। इस परियोजना पर 1.50 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं, जिसके तहत दो बड़ी एलईडी स्क्रीन के साथ-साथ 65 इंच की छह छोटी एलईडी स्क्रीन और 27 स्पीकर लगाए जाएंगे। इन एलईडी स्क्रीन पर मंदिर में चल रही गतिविधियों को लाइव दिखाया जाएगा। इसके बाद उपायुक्त ने संगरमरमर से बनाई जा रही सीढ़ियों का निरीक्षण किया और उचित दिशा-निर्देश दिए। 

इसे भी पढ़ें: प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध संस्कृति, धरोहर तथा साहित्य के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध ¢ मुख्यमंत्री

राघव शर्मा ने बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। तदपश्चात उन्होंने माधो का टिला में प्रस्तावित टॉयलेट कॉम्पलेक्स की ड्राइंग भी देखी और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीओ राजकुमार जसवाल सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

PM Modi का Gujarat दौरा: 14,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, PM Kisan की 24वीं किस्त भी होगी जारी

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत