प्रेमी के लिए पति को दिया तलाक, गर्भवती हुई तो शादी से किया इंकार

By दिनेश शुक्ल | Feb 13, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह प्रेमी के बहकावे में आ गई और उसके कहने पर अपने पति को तलाक देकर उसके साथ रहने लगी। प्रेमी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। लेकिन जब वह गर्भवती हो गई तो उसे अपने साथ रखने व शादी करने से इंकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बढ़ी गिद्धों की संख्या, पर्यावरण संरक्षक गिद्धों की हुई थी गणना

पीड़ित महिला ने बताया कि प्रेमी संदीप ने शादी का झांसा देकर कई बार मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे मैं गर्भवती हूं। अब संदीप ने मुझसे शादी करने व साथ रखने से मना कर दिया है। रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी है। मामले में पुलिस का कहना है कि संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर