वाराणसी में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता घर से देंगे वोट, बीएलओ द्वारा किया जा रहा निरीक्षण

By आरती पांडे | Jan 14, 2022

वाराणसी।इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए, निर्वाचन आयोग ने अस्सी वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं को, घर से मतदान की सुविधा देने के लिए निर्देश दिया है। इसी क्रम में, वाराणसी जिले के 42786 अस्सी वर्ष के ऊपर के मतदाताओं और 24615 दिव्यांग मतदाताओं की सूची लगभग तैयार हो चुकी है। इन सभी वोटरों के मतदान के लिए इनके एड्रेस का वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर, वाराणसी में कटा केक, गरीबों को बांटें गए फल

वाराणसी जिले में कुल 3361 बूथ है, और सभी वोटिंग बूथों पर बीएलओ की भी नियुक्ति की जा चुकी है। हालांकि जिले के प्रत्येक बुजुर्ग व दिव्यांग वोटरों के घर तक पहुंच कर उनसे पूछताछ करना एक बड़ी चुनौती होगी, लेकिन जिला प्रशासन ने तय अवधि में यह काम पूरा कर लेने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों को कहना है की, चिहिन्त बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए वोट करने की व्यवस्था, मतदान से पूर्व पूरी हो जायेगी, और उनकी वोटिंग बैलेट पेपर का इस्तेमाल कर होगी।

प्रमुख खबरें

IMD का बड़ा अनुमान: August में सामान्य से कम रहेगी बारिश, Al-Nino का प्रभाव

Russia-Ukraine War में China की चुपचाप मदद, US Weapon Stock खत्म होने से बढ़ी Xi Jinping की ताकत

Khargone में तेज बहाव में बाइक सवार दो युवक बहे, SDRF चला रही सर्च अभियान

Xinjiang Victims Database का बड़ा खुलासा, China के Detention Campaign से 1.4 लाख Uyghur Kids हुए अलग