By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 27, 2026
इन दिनों दिवाली की सफाई घर-घर में चल रही है। कई बार दिवाली की सफाई में फर्श, अलमारी, पर्दे और बिस्तर को साफ कर लेते हैं, लेकिन घर के बहुत से ऐसे कोने छूट जाते हैं, जहां धूल और गंदगी काफी होती है। फ्रिज के ऊपर से लेकर सोफे के पीछे तक, ये जगहें देखने में भले ही छोटी लगें, लेकिन घर की साफ-सफाई में इनका बड़ा रोल होता है। आइए जानते उन खास जगहों के बारे में जिनका सफाई जरुर होनी चाहिए।
अक्सर पर्दे धोने के बाद उनकी रॉड और रिंग साफ करना भूल ही जाते हैं। इन पर जमी धूल हटाने के लिए सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें। यदि दिवाली पर पर्दों के आसपास फेयरी लाइट्स लगाने का प्लान बना रही, तो ढीले हुक भी ठीक कर लें।
अलमारी और कैबिनेट के ऊपर की जगह
घर की अलमारी के ऊपर काफी धूल जम जाती है, जो ऐसे तो दिखाई नहीं देती है, लेकिन लंबे समय तक सफाई न होने पर ज्यादा मिट्टी जम जाती है। इसलिए आप माइक्रोफाइबर कपड़े या वैक्यूम क्लीनर की मदद से इसे अच्छे से साफ कर लें।
तस्वीरों और शीशों के पीछे
दीवारों पर लगी हुई तस्वीरें और शीशों के पीछे धूल और मकड़ी के जाले जमा हो जाते हैं। इन्हें सावधानी से हटाकर पीछे से का हिस्सा और दीवार साफ करें। जब दोबारा लगाएं तो समय रहते हुए हुक को अच्छे से देख लें। इसके साथ ही जालों को सही से साफ करें, वरना दो दिन में दोबारा गंदगी हो जाएगी।
फ्रिज के ऊपर की जगह
हर घर में फ्रिज की ऊपर वाली जगह गंदी रहती है, इसलिए वहां की धूल को साफ कर लें। अगर पहले से बिछा हुआ कवर को हटाएं और धुलें। इसके साथ ही अच्छा-सा पन्नी वाली कवर को बिछाएं, जिसे साफ करना आसान हो।
एग्जॉस्ट फैन और वेंटिलेशन कवर
किचन में लगे हुए एग्जॉस्ट फैन पर तेल और धूल जमा हो सकती है। ऐसे में सफाई करने से पहले बिजली बंद करें। पंखे के ब्लेड पर जमी धूल को हटाएं। इससे हवा का आना-जाना बेहतर तरीके से हो जाएगी।
सोफे के पीछे का फर्श
सोफे और भारी फर्नीचर के पीछे झाड़ू नहीं लग पाती है, तो आप फर्नीचर को धीरे से हटाकर वहां जमी हुई धूल को साफ कर लें। कोनों और दीवार की निचली पट्टी पर भी ध्यान दें। अगर ज्यादा गंदगी है, तो पानी डालकर साफ कर लें।
दरवाजों के हैंडल और रिमोट
घर के सभी दरवाजों के हैंडल, टीवी रिमोट और दूसरे बार-बार छुए जाने वाले सामान को भी अच्छे से साफ कर लें। इन्हें सही से वाइप कर लें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर सीधे तरल पदार्थ न छिड़कें। लकड़ी के दरवाजों को चमकाने के लिए उनकी सतह के अनुकूल क्लीनर इस्तेमाल करें।