Diwali Vastu Tips: दिवाली से पहले घर से इन 6 चीजों को निकाल दें, अन्यथा बनीं रहेगी दरिद्रता

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 20, 2024

कार्तिक मास की अमावस्या की तिथि पर हर साल दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल पूरे देश में 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। दिवाली के दिन भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। दिवाली का त्योहार पांच दिनों तक चलता है, इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दिवाली के दिन माता लक्ष्मी हर घर में भ्रमण करती है। इस दौरान घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है, क्योंकि माता लक्ष्मी का वास साफ और स्वच्छ जगह पर ही होता है। शास्त्रों मे बताया गया है जिन घरों में साफ-सफाई की जाती है, वहां मां लक्ष्मी का सदैव वास रहता है। ऐसे में दिवाली से पहले घर से बाहर इन चीजों को निकाल दे, वरना माता लक्ष्मी नाराज हो सकती है।

दिवाली से पहले इन चीजों को घर से बाहर निकाल दें 

टूटी-फूटी वस्तुएं

यदि आपके घर में टूटी हुई चीजें, जैसे कि बर्तन, फर्नीचर या सजावटी सामान, नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है। इन्हें घर से तुरंत ही निकाल दें।

बिना उपयोग की जाने वाली वस्तुएं

आमतौर पर लोग बिना उपयोग में आने वाली वस्तुओं को भी घर में रखे रहते हैं, हालांकि, वास्तु के अनुसार इन चीजों को घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता है। दिवाली की सफाई के समय इन वस्तुओं को घर से निकाल देना चाहिए। जैसे कि पुराने कपड़े, किताबें या उपकरण आदि।

अशुभ तस्वीरें

ध्यान रहे कि घर में कभी भी नकारात्मकता को दर्शाने वाली तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए। इन्हें घर से हटाकर सकारात्मक और प्रेरणादायक चित्रों को लगाना चाहिए।

सूखे और मृत पौधे

अगर आपके घर में सूखे और मुरझाए हुए पेड़-पौधे को घर से तुरंत निकाल दें क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा लाते है। घर में नए और हरे पौधे लगाने चाहिए। हरे पौधे जीवन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

खराब रिश्ते की यादें

यदि आपके जीवन में किसी बुरे अनुभव या रिश्तों की याद दिलाते हैं। दिवाली की सफाई के दौरान इन चीजों को घर से बाहर निकाल दें। चाहे तो आप इन चीजों को दान कर दें।

खंडित मूर्तियां

वास्तु मुताबिक, घर में कभी भी देवी-देवताओं की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इन्हें दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। इसलिए दिवाली की सफाई के दौरान खंडित मूर्तियां को किसी पवित्र स्थान में ले जाकर रख दें या फिर किसी नदी में प्रवाहित कर दें।

प्रमुख खबरें

Iran का बड़ा फैसला: अमेरिकी हमले के विरोध में Football World Cup में नहीं लेगी हिस्सा

Oman में ईरान ने मचाया कोहराम, धधकने लगा लाखों लीटर कच्चा तेल

LPG Cylinder की Booking को लेकर सरकार की अपील, West Asia संकट में घबराएं नहीं, आपूर्ति सामान्य

West Asia Crisis की आंच: Goa के Hotels-Restaurants पर लटकी तालाबंदी की तलवार, गैस सप्लाई ठप