स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने तोड़ा लॉकडाउन नियम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

मैड्रिड। नोवाक जोकोविच ने स्पेन में एक टेनिस कोर्ट पर जाकर लॉकडाउन का नियम तोड़ा। जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है जिसमें मारबेला शहर में एक टेनिस क्लब में वह दूसरे व्यक्ति के साथ खेल रहे हैं। सर्बिया के जोकोविच इसी शहर में रह रहे हैं। स्पेन ने सोमवार को लॉकडाउन में कुछ ढील दी है।

कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बाद से मार्च से यहां लॉकडाउन लागू है। अब पेशेवर खिलाड़ियों को अभ्यास पर लौटने की छूट है लेकिन खेल क्लब और स्टेडियम अगले हफ्ते तक बंद रखने के निर्देश हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि निर्देश का पालन नहीं करने पर उन पर जुर्माना लगाया जायेगा या सजा दी जायेगी।

प्रमुख खबरें

International Youth Day 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

WTC के लिए अहम India Series: Sri Lanka ने घोषित की 16 सदस्यीय टीम, क्या देगा कड़ी टक्कर?

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर हर सवाल का संसद में दूंगा जवाब..., Lok Sabha स्पीकर को Amit Shah का पत्र

Vikram Sarabhai Birth Anniversary: Dr Vikram Sarabhai ने कैसे रखा भारत के Space Program का आधार, जानिए रोचक तथ्य