By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2026
चौबीस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने आस्ट्रेलियाई ओपन में सौवां मैच जीतकर दो सर्वकालिक टेनिस रिकॉर्ड की बराबरी की। 38 वर्ष के जोकोविच 21वां आस्ट्रेलियाई ओपन और 81वां ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेल रहे हैं।
उन्होंने 21 बार आस्ट्रेलियाई ओपन खेलने के रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके साथ ही समग्र ग्रैंडस्लैम रिकॉर्ड में भी फेडरर और फेलिसियानो लोपेज के बराबर आ गए।