Bengaluru में बाढ़ और जलभराव रोकने को 2,000 करोड़ रुपये के कार्य शुरू: DK Shivakumar

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 18, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य बेंगलुरु की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना है। उन्होंने जोर दिया कि शहर के विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है और पिछले तीन वर्षों में बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बेंगलुरु के इतिहास में विकास कार्यों के लिए इससे पहले कभी इतनी बड़ी राशि का निवेश नहीं किया गया।

शिवकुमार महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के गुंजूर में विश्व बैंक की सहायता से संचालित कर्नाटक जल सुरक्षा एवं आपदा से निपटने संबंधी कार्यक्रम के तहत नालों और बाढ़ नियंत्रण कार्यों की आधारशिला रखने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने बारिश के दौरान कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को होने वाली परेशानियों का संज्ञान लिया है। मानसून से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत से राजकालुवे (बारिश के पानी की निकासी के लिए बने नाले) और वर्षा जल निकासी नालों के विकास कार्य शुरू किए गए हैं।” मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, शिवकुमार ने भरोसा दिलाया कि कई अन्य क्षेत्रों में भी सुरक्षा दीवारों के निर्माण और अतिक्रमण हटाने सहित आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami का ऐलान: बैणी-भुली योजना से 5 लाख महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

Odisha Parking Policy 2026: ट्रैफिक कम करने को सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट

Mohali के ट्रक चालक Baljinder Singh की खुली किस्मत, Diwali Bumper में जीते 12 करोड़ रुपये

Mathura में BJP की बैठक, केशव प्रसाद मौर्य बोले- अब बारी श्रीकृष्ण जन्मभूमि की