'टीपू सुल्तान के परिवार के सदस्य हैं डीके शिवकुमार', हिमंत बिस्वा सरमा बोले- अगर कर्नाटक में सत्ता में आई कांग्रेस तो...

By अंकित सिंह | May 06, 2023

कर्नाटक चुनाव को लेकर प्रचार जारी है। कांग्रेस अपनी पूरी ताकत लगा रही है। भाजपा भी सत्ता वापसी के लिए जबरदस्त प्रचार कर रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी लगातार राज्य में प्रचार कर रहे हैं। आज उन्होंने कर्नाटक के गोनिकोप्पा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार टीपू सुल्तान के परिवार के सदस्य हैं। अगर कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी, तो कर्नाटक पीएफआई घाटी बन जाएगा। दरअसल, कर्नाटक में पीएफआई को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। कर्नाटक कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए हिमंता ने साफ तौर पर कहा कि वे टीपू सुल्तान के परिवार के सदस्य हैं। 

इसे भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- अगर कर्नाटक चुनाव में होती है कांग्रेस की हार है तो उसका दोष लेने को हूं तैयार

इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि जब बीबीसी ने पीएम मोदी पर झूठी फिल्म बनाई तो कांग्रेस ने कहा कि इसे बैन मत करो और आज जब 'द केरला स्टोरी' रिलीज होने वाली है तो कांग्रेस कह रही है कि इसे बैन करो। यह तुष्टिकरण की राजनीति है। एक और बार उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस कुछ कर सकती है। किसी को यह ख्याल नहीं रखना चाहिए कि कांग्रेस सत्ता में आएगी। कांग्रेस अगले 100 साल तक नहीं जीत पाएगी। 

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक