Karnataka: सिद्धारमैया के बयान पर बोले डीके शिवकुमार, मैं निराश नहीं, हमारा मकसद कांग्रेस को सत्ता में लाना है

By अंकित सिंह | Apr 04, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति जमकर हो रही है। सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस भी खूब मेहनत कर रही। हालांकि, समय-समय पर पार्टी में रार की खबरें भी आती रही है। हाल में ही वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कुछ ऐसा बयान दिया था जिसके बाद एक बार फिर से कांग्रेस में टकराव को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। सिद्धारमैया के बयान पर डीके शिवकुमार की प्रतिक्रिया भी आई है। डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं किसी के बयान से निराश नहीं हूं। मुझे पता है कि सिद्धारमैया का दिल क्या है, मेरा दिल क्या है। जीत हमारी होगी, हमारा मकसद कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाना है। 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: क्या इस बार खत्म होगा कर्नाटक का नाटक, भाजपा का यह है प्लान

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस की केंद्रीय चयन समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की आज बैठक हुई। सर्वसम्मति से कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची तैयार कर ली है जिसे आज जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 4 गारंटी देने की घोषणा करती है। गृह लक्ष्मी योजना जिसमें परिवार की मुखिया महिला को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे, गृह ज्योति योजना में 200 यूनिट बिजली हर महीने मुफ्त दी जाएगी। अन्न भाग्य योजना में BPL परिवारों को 10 किलो चावल हर महीने मुफ्त दिए जाएंगे, युवा निधि योजना में कर्नाटक के हर ग्रेजुएट को ग्रेजुएशन के बाद 2 साल तक 3000 रुपए प्रति महीना दिए जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Maamla Legal Hai Season 2 Review: पटपड़गंज की अदालत में बदला त्यागी जी का रुतबा, पर क्या बरकरार है वही पुराना मज़ा?

बैरिकेड तोड़कर दिल्ली विधानसभा में अंदर घुस गई कार, स्पीकर के कमरे के बाहर रखा गुलदस्ता और फिर...Video वायरल

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें