महाकुंभ जाने की तैयारी में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार, आलोचनाओं पर बोले- यह व्यक्तिगत आस्था का मामला

By अंकित सिंह | Feb 05, 2025

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने की अपनी योजना पर आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि किसी को भी उनकी व्यक्तिगत मान्यताओं और भक्ति पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। शिवकुमार कर्नाटक में विपक्ष के नेता आर अशोक की टिप्पणियों का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने कुंभ मेले में जाने की उनकी योजना पर सवाल उठाया था और इसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया बयान से जोड़ने का प्रयास किया था।

पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि गंगा, कावेरी, कृष्णा, ब्रह्मपुत्र, अर्कावती और वृषभावती जैसी नदियां किसी की नहीं हैं. उन्होंने कहा, "पानी का कोई रंग, स्वाद या आकार नहीं होता है और हर किसी को पानी की जरूरत होती है। लोग कुछ भी कहते हैं- मुझे नहीं पता कि उनका (अशोक का) मुद्दा क्या है। हो सकता है कि उन्हें कुछ समस्या हो। किसी को भी मेरी व्यक्तिगत मान्यताओं के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। मेरी आस्था और भक्ति मेरा निजी मामला है।"

इसे भी पढ़ें: Mahakumbh:भक्ति की भावना से भर गया...,संगम में पवित्र स्नान के बाद PM Modi का ट्वीट

अशोक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में पूछा, "क्या खड़गे अब सवाल नहीं करेंगे- क्या उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के सारे पाप गंगा में स्नान करते ही धुल जाएंगे? क्या केपीसीसी अध्यक्ष शिवकुमार के कुंभ मेले में पवित्र स्नान करते ही कर्नाटक में गरीबी खत्म हो जाएगी?" जब उनसे उनकी योजनाओं के बारे में पूछा गया, तो शिवकुमार ने कहा कि कुंभ मेले में भाग लेना पूरी तरह से उनकी निजी पसंद है। उन्होंने कहा कि यह मेरी निजी आस्था का मामला है। मैं जाऊं या न जाऊं, यह मेरा निजी मामला है। खड़गे के बयान के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''उन्होंने यह एक निश्चित संदर्भ में कहा था, तो मीडिया इसे मुद्दा क्यों बना रहा है?'

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !