DLF के चेयरमैन राजीव सिंह को पिछले वित्त वर्ष में 27.3 करोड़ रुपये का वेतन ‘पैकेज’ मिला

By Prabhasakshi News Desk | Jul 17, 2024

नयी दिल्ली । दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के चेयरमैन राजीव सिंह को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 27.30 करोड़ रुपये का वेतन ‘पैकेज’ मिला जो सालाना आधार पर 38 प्रतिशत अधिक है। डीएलएफ की तरफ से जारी नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के चेयरमैन एवं पूर्णकालिक निदेशक राजीव सिंह को पिछले वित्त वर्ष के लिए 27.30 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला है, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 19.77 करोड़ रुपये था। 

त्यागी को प्रबंध निदेशक के रूप में उनकी मौजूदा भूमिका के अलावा 13 मई, 2024 से कंपनी का सीएफओ भी नियुक्त किया गया है। डीएलएफ ने कहा कि कंपनी अपने कार्यकारी निदेशकों को वेतन, लाभ, भत्ते और कमीशन के रूप में पारिश्रमिक का भुगतान करती है। नामांकन और पारिश्रमिक समिति (एनआरसी) की सिफारिशों के आधार पर निदेशक मंडल द्वारा वार्षिक वेतन वृद्धि को मंजूरी दी जाती है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप