डीएलएफ को नई परियोजना से 1,800 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व मिलने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2022

नयी दिल्ली। रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डीएलएफ ने गुरुग्राम में प्रस्तावित अपनी नई लग्जरी आवासीय परियोजना से करीब 1,800 करोड़ रुपये के बिक्री राजस्व का लक्ष्य रखा है। डीएलएफ लिमिटेड के समूह कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी आकाश ओहरी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-5 में यह नई लग्जरी परियोजना विकसित की जाएगी। इस परियोजना के तहत कुल 8.5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र का विकास किया जाएगा और 292 आवास बनाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पार्टी पर्यवेक्षक खड़गे से मिले अशोक गहलोत, बयानबाजी जारी

चालू वित्त वर्ष में डीएलएफ की कुल बिक्री बुकिंग की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कंपनी 8,000 करोड़ रुपये के अपने अनुमान पर टिकी हुई है। वित्त वर्ष 2021-22 में डीएलएफ ने 7,273 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग की थी। डीएलएफ बाजार पूंजीकरण के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है। इसने अब तक 150 से भी अधिक रियल एस्टेट परियोजनाएं विकसित की हैं।

प्रमुख खबरें

12 October History: नवाज शरीफ को हटाकर Pervez Musharraf ने हथियाई थी पाकिस्तान की सत्ता

RBI के नए नियमों से डॉलर के मुकाबले रुपये को मिलेगी मजबूती, घटेगी बैंकिंग नकदी

यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद के बचाव पर Congress मुख्यालय घेरेगी BJP महिला मोर्चा

पूर्व IAS Divya Mittal का Mirzapur में भव्य स्वागत, समर्थकों ने लगाए जिंदाबाद के नारे