क्या समाजवादी पार्टी को सताने लगा हार का डर ? अखिलेश यादव बोले- उम्मीदवारों को जानकारी दिए बगैर EVM ले जा रहे डीएम

By अनुराग गुप्ता | Mar 08, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बार फिर कहा कि यह उत्तर प्रदेश की लोकतंत्र को बचाने की आखिरी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल यह धारणा बनाना चाहते हैं कि भाजपा जीत रही है। यह लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है। उम्मीदवारों को बिना बताए ईवीएम पहुंचाई जा रही है। 

पत्रकारों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जमीन पर चल रहा चुनाव भाजपा के खिलाफ था, जनता की नाराजगी थी। लेकिन कल जो एग्जिट पोल आए हैं वो यह धारणा बनाना चाहते है कि भाजपा जीत रही है। ताकि वो चोरी भी करें तो उसके बारे में पता भी न लगे।

उन्होंने नौजवानों, किसानों से कहा कि आप अपने वोट को बचाइये। यह लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है। इसके बाद क्रांति के दम पर ही बदलाव आ सकता है। इसलिए मैं अपने पार्टी के लोगों से और सच्चे लोगों से कहना चाहता हूं कि आप लोग आगे आइये और लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़े हों।

इसे भी पढ़ें: परिणाम से पहले EVM पर पैनी निगाह, जीप पर खड़े होकर दूरबीन से निगरानी कर रहे हैं सपा उम्मीदवार, 8-8 घंटे की बनाई शिफ्ट 

इसी बीच सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि वाराणसी के डीएम स्थानीय उम्मीदवारों को कोई जानकारी दिए बिना ईवीएम ले जा रहे हैं। चुनाव आयोग को इस पर गौर करना चाहिए। दरअसल, अधिकतर एग्जिट पोल उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं। हालांकि 10 मार्च को स्पष्ट होगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनती है।

प्रमुख खबरें

IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

Bihar में Forensic Labs का होगा आधुनिकीकरण, गृह विभाग ने बनाई विशेष रणनीति

Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

एयरस्पेस बंद कर बहुत अकड़ में था पाकिस्तान, उसी के दोस्त से भारत ने निकाल लिया जुगाड़