द्रमुक ने केंद्र सरकार पर लगाया ‘चुनावी तानाशाही’ का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2018

चेन्नई। द्रमुक ने मोदी सरकार पर शनिवार को हमला करते हुए उस पर ‘‘चुनावी तानाशाही’’ करने का आरोप लगाया और साथ ही भाजपा के ‘‘भगवाकरण के सपनों’’ को शिकस्त देने का प्रण किया। पार्टी के अध्यक्ष एम के स्टालिन के नेतृत्व में जिला सचिवों, सांसदों और विधायकों की बैठक में कहा गया कि पार्टी संवैधानिक मूल्यों का बरकरार रखने के लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार है।

‘वी रिजेक्ट बीजेपीज सैफ्रोनाइजेशन ड्री्म्स’ शीर्षक वाले इस प्रस्ताव में कहा गया है कि भाजपा सरकार की आलोचना करने वाली मीडिया को डराया जा रहा है वहीं दलितों और अल्पसंख्यकों को कई स्थानों पर निशाना बनाया जा रहा है। इस दौरान राज्य में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक की भी आलोचना की गईं। द्रमुक ने आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गई है और उसे सत्ता से बेदखल करने का प्रण लिया गया।

प्रमुख खबरें

Iran के साथ युद्ध के बीच America का बड़ा कदम, डिफेंस कंपनियों को हथियारों का प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश

Reality Show Alliance का सेलिब्रेशन: Sohail Khan के घर Salman Khan और कुणाल खेमू का दिखा खास अंदाज

Mahesh Babu Birthday: Rajamouli की Varanasi में Rudra लुक रिवील, Priyanka Chopra संग दिखेगा एक्टर का जलवा

बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप