द्रमुक नेता Tiruchi Siva, के एन नेहरू ने की सुलह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2023

द्रमुक सांसद तिरुचि शिवा ने अपने आवास पर हमले के कई दिन बाद शुक्रवार को जिले के दिग्गज नेता और राज्य के मंत्री के. एन. नेहरू के साथ शुक्रवार को आमने-सामने बैठकर सुलह की तथा पार्टी के हितों को सर्वोपरि रखने का फैसला किया। मुलाकात के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में दोनों नेताओं ने कहा कि वे पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए बीती बातों को भुलाकर भविष्य में कदम उठाएंगे। तमिलनाडु निगम प्रशासन मंत्री नेहरू ने कहा कि कुछ ‘‘अवांछित’’ घटनाएं हुई।

उन्होंने इस संबंध में शिवा के आवास पर कथित तौर पर उनके कुछ समर्थकों द्वारा हमला किए जाने का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि उनकी इस प्रकरण में कोई भूमिका नहीं थी। नेहरू ने कहा, ‘‘शिवा द्रमुक के वरिष्ठ नेता हैं। मैंने उनसे मुलाकात की। हमारी खुलकर बातचीत हुई। ऐसा कुछ फिर कभी नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा कि द्रमुक अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उनसे मसलों को सुलझाने के लिए शिवा से बात करने को कहा था। गौरतलब है कि बुधवार को नेहरू के कुछ कथित समर्थकों ने शिवा के घर पर हमला कर दिया था। इसके बाद द्रमुक ने पार्टी के चार कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया था।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई