DMK विपक्ष को एकजुट करने के लिए सभी कदम उठाएगा : स्टालिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2023

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने के लिए द्रविड़ मुनेत्र कषगम सभी कदम उठएगी। स्टालिन ने बुधवार रात जापान से यहां पहुंचने पर संवाददाताओं से बातचीत में केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली सरकार पर आरोप लगाया कि वह ‘‘विपक्षी दलों को डराने’’ के लिए आयकर, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने पिछले हफ्ते अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी वी सेंथिल बालाजी के रिश्तेदारों और उनसे संबद्ध लोगों के परिसरों पर आयकर के छापे के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में यह बात कही।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर