By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2020
नयी दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के दिल्ली चलो मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं पड़ोसी शहरों से राष्ट्रीय राजधानी तक स्थगित रहेंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मेट्रो सेवाएं हालांकि दिल्ली से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के हिस्सों के लिए उपलब्ध होंगी। दिल्ली मेट्रो (डीएमआरसी) ने ट्विटर पर कहा, दोपहर दो बजे से दिल्ली से एनसीआर खंडों के लिए मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। हालांकि, एनसीआर खंडों से दिल्ली के लिए सेवाएं अब भी अगली सूचना तक सुरक्षा कारणों से स्थगित हैं।