Delhi Metro ने 2025 में तोड़ा Record, 235 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2026

नयी दिल्ली, 15 मार्च दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने रविवार को बताया कि साल 2025 में 235.8 करोड़ यात्रियों ने मेट्रो का इस्तेमाल किया, जिसमें प्रतिदिन औसतन 64.60 लाख यात्रियों ने सफर किया। इसके अलावा, आठ मार्च को पिंक और मैजेंटा लाइनों पर दो नए खंडों के उद्घाटन से नेटवर्क का और विस्तार हुआ है और राष्ट्रीय राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। डीएमआरसी ने एक बयान में बताया कि दिल्ली मेट्रो दुनिया के सबसे बड़े चालक रहित मेट्रो नेटवर्क में से एक का संचालन भी करती है। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट संचार) अनुज दयाल ने कहा, साल 2025 में रिकॉर्ड 235.8 करोड़

डीएमआरसी के बयान के अनुसार, दिल्ली मेट्रो देश का सबसे बड़ा परिचालन मेट्रो नेटवर्क बना हुआ है और भारत की तेजी से विस्तारित हो रही शहरी रेल प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नवीनतम विस्तार के साथ, भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन चुका है, जिसमें 26 शहरों में 1,143 किलोमीटर से अधिक परिचालन वाली लाइनों के साथ लगभग 1.15 करोड़ यात्री हर दिन यात्रा करते हैं।

प्रमुख खबरें

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक

Iran ने US के सामने रखा 7-Day Plan, Strait of Hormuz खोलने और शांति वार्ता की रखी शर्त

एशियाई खेल: निशानेबाजी में भारत को मिला पहला Gold, गुलवीर सिंह ने 10000 मीटर में जीता रजत

Asian Games: Kamaljeet और Suruchi की जोड़ी ने शूटिंग में जीता Gold, कोरिया को दी मात