Manglwar Upay: मंगलवार को भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना आपसे रूष्ट हो सकते हैं संकटमोचन

By अनन्या मिश्रा | Jul 28, 2023

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। वैसे ही मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। बता दें कि हनुमान जी भगवान शिव के रूद्रावतार माने जाते हैं। वह स्वयं श्रीराम के भक्त हैं। ऐसे में जो भी भक्त हनुमान जी के साथ प्रभु श्रीराम के नाम का स्मरण करता है। उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी से शनिदेव भी भय खाते हैं। इसलिए मंगलवार का व्रत करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips For Bedroom: बेडरूम में इन रंगों के इस्तेमाल से पति-पत्नी में बढ़ेगा रोमांस, बना रहेगा प्यार

मंगलवार को क्या न करें

मंगलवार के लिए घर में भूलकर भी लोहा, स्टील के बर्तन और धारदार वाली चीजों जैसे चाकू, नेल कटर और कैंची आदि को नहीं खरीदना चाहिए।

इसके अलावा इस दिन बाल व नाखून नहीं काटने चाहिए और शेविंग आदि भी करना अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक मंगलवार के दिन जो भी व्यक्ति इस तरह के कामों को करता है वह धन और बुद्धि दोनों से कंगाल होने लगता है।

इस दिन किसी भी काम में निवेश करने की गलती नहीं करनी चाहिए और न ही किसी को उधार देना चाहिए। क्योंकि मंगलवार के दिन उधार दिए पैसे वापस मिलना काफी मुश्किल होता है।

मंगलवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। आप पवन पुत्र हनुमान को प्रसन्न करने के लिए नारंगी व केसरिया रंग के वस्त्र पहन सकते हैं।

मंगलवार को शराब और मांसाहार से तौबा कर लेना चाहिए। इस दिन पूरी तरह से सात्विक रहना चाहिए। क्योंकि अगर आप इस दिन शराब व मांसाहार का सेवन करते हैं, तो आपके काम बनते-बनते रूक जाएंगे और हनुमान जी भी आपके नाराज हो जाएंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन महिला व किसी लड़की को मेकअप आदि का सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से वैवाकिक जीवन में कड़वाहट आने लगती है। साथ ही लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है।

प्रमुख खबरें

ईरान राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने UAE के क्राउन प्रिंस से की BRICS में मुलाकात

Women Asia Cup Final में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से रौंदा, रिकॉर्ड 8वीं बार जीता खिताब

Team India ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान Shreyas Iyer ने की खिलाड़ियों की तारीफ

India Afghanistan T20: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्