Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

By अनन्या मिश्रा | Mar 22, 2023

चैत्र नवरात्रि की शुरूआत आज से यानि की 22 मार्च 2023 दिन बुधवार से हो गई है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान मां दुर्गा को क्या चीजें प्रिय हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नवरात्रि के मौके पर लोगों के मन में यह असमंजस जरूर होगा कि नवरात्रि के 9 दिनों में क्या खाना चाहिए। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे नवरात्रि में कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।  


इन चीजों से रहें दूर

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नवरात्रि के व्रत में किसी को भी तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। तामसिक भोजन का अर्थ होता है कि प्याज, लहसुन वाले खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं जो लोग नवरात्रि में व्रत करते हैं, उन्हें गेंहू का आटा, चावल, मशरूम और बैंगन आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Hindu Nav Varsh: नव सम्वत् पर संस्कृति का सादर वन्दन करें


फलाहारी भोजन

नवरात्रि में कई लोग पूरे 9 दिन का व्रत रखते हैं। इस दौरान वह आलू, अरबी और शकरकंद आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप फल, लौकी, सिंघाड़े का आटा, संवत के चावल और साबूदाना आदि का सेवन कर सकते हैं। 


क्या खाएं और क्या न खाएं

इनके अलावा व्रत में अनार, सेब, पालक, कद्दू, पपीता, गाजर, खीरा, अंगूर जैसे फलों का सेवन किया जाता है। हालांकि नवरात्रि में मसालों को सेवन किया जाना वर्जित होता है। इस दौरान आपको सरसों, गरम मसाला, हींग, मेथी आदि नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा लौंग, दालचीनी, जीरा, कालीमिर्च, जायफल और हरी इलायची का सेवन किया जाता है।


इन बातों का रखें विशेष ध्यान

नवरात्रि के पर्व को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र धर्म माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नवरात्रि के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही किसी के प्रति गलत विचार नहीं लाने चाहिए। नवरात्रि में बाद और दाढ़ी आदि भी नहीं कटवानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

बड़े लोगों की बातें (व्यंग्य)

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में सफर? डॉक्टर की सलाह, ये सावधानियां हैं जरूरी

Pushpa 2 Stampede Case: अल्लू अर्जुन समेत 24 पर पुलिस का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Paush Durga Ashtami 2025: पौष दुर्गाष्टमी व्रत से देवी दुर्गा होंगी प्रसन्न, होंगे समृद्ध