अंडरआर्म्स की शेविंग करते वक्त ना करें ये गलतियां वरना खुलजी और रैशेज़ से हो जाएंगी परेशान

By प्रिया मिश्रा | Jul 13, 2022

अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए लड़कियां कई तरह के तरीके अपनाती हैं। कई लड़कियां वैक्सिंग के दर्द से बचने के लिए रेजर या हेयर रिमूवल क्रीम का सहारा लेती हैं। लेकिन अंडरआर्म्स की शेविंग करते वक्त आपको एक्स्ट्रा ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप अंडरआर्म्स के बाल हटाते समय गलतियां करेंगी तो इससे अंडरआर्म्स का कालापन और खुजली या रैशेज की समस्या हो सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपको अंडरआर्म्स के बाल हटाते समय किन गलतियों से बचने की जरूरत है -

अंडरआर्म्स की शेविंग करने से पहले और बाद में अंडरआर्म्स को एक्सफोलिएट करना ना भूलें। इससे स्किन पर जमा डेड सेल्स हट जाती है। इससे शेविंग करने के बाद आपकी स्किन स्मूद हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: पाइये युवावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं से छुटकारा

हाथों को अच्छी तरह स्ट्रेच ना करना 

अंडरआर्म्स के बाल हटाने वक्त हाथों को अच्छी तरह से स्ट्रेच करके ऊपर उठाएं। अगर आप शेविंग करते वक्त अंडरआर्म्स को ठीक तरीके से स्ट्रेच नहीं करेंगे तो इससे आपकी स्किन ढीली रह जाएगी और शेविंग करते वक्त स्किन कट सकती है।

टाइट स्लीव्स के कपड़े पहनना

अंडर आर्म्स के बाल हटाने के बाद टाइट स्लीव्स के कपड़े पहनने से बचें। इससे आपको पसीना होगा और रैशेज या जलन की समस्या हो सकती है। कोशिश करें कि अंडरआर्म्स की शेविंग करने के बाद दो-तीन दिन तक लूज कपड़े ही पहनें।

इसे भी पढ़ें: बरसात के मौसम में चेहरे पर निकल आते हैं मुंहासे? यूं पाएं इनसे छुटकारा

सही डायरेक्शन में बाल ना निकालना

अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए शेविंग का सहारा ले रही हैं तो हमेशा सही डायरेक्शन में ही बाल निकालें। बाल हटाते वक्त हमेशा रेजर की मूवमेंट ग्रोथ के ऑपोजिट डायरेक्शन में ही रखें। जैसे अगर आपके बालों की ग्रोथ ऊपर से नीचे की तरफ है तो रेजर का इस्तेमाल नीचे से ऊपर की तरफ करें।

ब्लेड ना धोना

अंडरआर्म्स की शेविंग करते वक्त हर स्ट्रोक के बाद ब्लेड को जरूर धोएं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो ब्लेड में फंसे बाल और डेड स्किन के कारण शेविंग अच्छी तरह नहीं हो पाएगी। इसके अलावा लंबे स्ट्रोक की जगह छोटे स्ट्रोक रखें।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

उनके घर में घुसकर मारेंगे, Pakistan की धमकी पर Abhishek Banerjee का पलटवार, केंद्र की चुप्पी पर साधा निशाना

हमने उसे बचा लिया, US के 176 विमानों का ज़बरदस्त हमला, F-15E क्रू को बचाने के लिए नकली ऑपरेशन

Donald Trump की विनाश वाली डेडलाइन करीब! Iran ने रच डाला बड़ा खेल, परमाणु ढाल बनेंगे ईरानी युवा | Iran-US Tension

Punjab Administrative Reshuffle | पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 4 उपायुक्तों सहित 12 IAS अधिकारियों के तबादले