शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद नहीं खाना चाहिए? जानिए क्या है कारण

By प्रिया मिश्रा | Aug 02, 2021

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं को भोग लगाने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी-देवताओं को चढ़ा प्रसाद खाने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। हम अक्सर भगवान को भोग लगाने के बाद उस प्रसाद को ग्रहण कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद ग्रहण नहीं करना चाहिए। कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिव जी के मुख से चण्डेश्वर नामक गण उतपन्न हुआ था। माना जाता है कि शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद, चण्डेश्वर का भाग होता है। इसलिए शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद ग्रहण करने की मनाही होती है। हालाँकि, शिव पुराण के अनुसार सभी शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद चण्डेश्वर का भाग नहीं माना जाता है। शिवपुराण के अनुसार, शिव जी का प्रसाद ग्रहण करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

इसे भी पढ़ें: जानिए सावन महीना भगवान शिव को क्यों है प्रिय

अगर आप भी सावन में भोलेनाथ की पूजा कर रहे हैं तो धातु या पारद के शिवलिंग की पूजा करें। धातु या पारद के शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद ग्रहण करने से कोई दोष नहीं लगता है। इसके अलावा आप सावन में शिव जी की मूर्ति या प्रतिमा पर भी प्रसाद चढ़ाकर इसे ग्रहण कर सकते हैं। शिव जी के प्रसाद से असंख्य पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश