सोना चाहते हैं चैन की नींद तो रात में भूलकर भी ना खाएं यह सब्जी

By प्रिया मिश्रा | Feb 09, 2022

सर्दियों के मौसम में कई तरह की मौसमी सब्जियां मिलती हैं। इस मौसम में गाजर का सेवन बहुत अधिक किया जाता है। चाहे गाजर का हलवा हो या गाजर का जूस या इसकी सब्जी, हर घर में गाजर का इस्तेमाल जरूर होता है। इसमें विटामिन, जिंक, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाजर खाने से आपकी सेहत को कई नुकसान भी हो सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको गाजर के नुकसान के बारे में जा रहे हैं-

इसे भी पढ़ें: वर्किंग हैं तो इन टिप्स की मदद से रखें अपना ख्याल

सर्दियों में नींद आने में ज्यादा दिक्कत महसूस होती है। ऐसे में गाजर का ज्यादा सेवन करने से आपकी यह समस्या बढ़ सकती है। दरअसल गाजर का पीला हिस्सा काफी गर्म होता है जिसकी वजह से पेट में जलन किस समस्या हो सकती है। इससे आपकी नींद खराब हो सकती है।


ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को गाजर खाना से परहेज करना चाहिए। जो महिलाएं बच्चों को ब्रेस्टफीड करवाती हैं, वे जो कुछ भी खाती है वह उनके बच्चों तक पहुंचता है। शोध में पता चला है कि गाजर ब्रेस्ट मिल्क का टेस्ट बदल देता है। इसलिए ब्रेस्टफीड करवाने वाली महिलाओं को गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: वेट लॉस से लेकर हाई बीपी तक में फायदेमंद है शाहबलूत, जानें इसके 6 चमत्कारी लाभ

गाजर मैं बीटा कैरोटीन होता है जो हमारे शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है। ज्यादा गाजर खाने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है जिससे आप कैरोटिनीमिया के शिकार हो सकते हैं। स्थिति में त्वचा पर पीलापन नजर आने लगता है।


कुछ लोगों को गाजर खाने से एलर्जी भी हो सकती है। इससे उनके शरीर पर चक्क्ते, दाने, सूजन और दस्त हो सकते हैं। जिन लोगों को यह समस्या होती है उन्हें गाजर कम खानी चाहिए।


डायबिटीज के मरीजों को गाजर का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। गाजर में शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है जिससे बॉडी में ब्लड शुगर का लेवल तेजी से बढ़ने लगता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को गाजर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

 

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

मेरा थोड़ा लंबा खिंच गया है... टी20 विश्व कप से पहले सूर्यकुमार यादव ने फैंस से किया बड़ा वादा

NABARD Recruitment 2025: लाखों रुपये की सैलरी वाली नौकरी! बिना परीक्षा के होगा चयन, जल्द करें आवेदन

Hijab controversy: मायावती ने तोड़ी चुप्पी, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, नीतीश कुमार को दी यह सलाह

भूलकर भी रात को इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें, कहीं आप डायबिटीज के शिकार तो नहीं!