Raksha Bandhan 2023 Gift Vastu Tips: रक्षाबंधन पर बहन को भूलकर भी न दें ऐसे गिफ्ट, रिश्तों में आ सकती है दूरी

By अनन्या मिश्रा | Aug 10, 2023

इस साल यानी की वर्ष 2023 में दो दिन रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। लेकिन 30 अगस्त को भद्रा का साया रात के 9 बजे तक बना रहेगा। ऐसे में या तो राखी 9 बजे के बाद से बांधनी शुभ मानी जाएगी या फिर 31 अगस्त को राखी बांधनी शुभ मानी जाएगी। बता दें कि राखी बांधने का मुहूर्त काफी मायने रखता है। वहीं इस त्योहार से जुड़ी कुछ अहम बातें भी हैं। 

इसे भी पढ़ें: Surya Dev Puja: इस विधि और मंत्रों से करें भगवान सूर्य की उपासना, इच्छित फल प्राप्त होंगे

गिफ्ट न करें काले कपड़े

अगर आप भी रक्षाबंधन पर अपनी बहन को काले कपड़े गिफ्ट करना चाहते हैं, तो इस रंग की जगह किसी अन्य रंग के कपड़े गिफ्ट कर दें।

बता दें कि काला रंग नकारात्मकता को बढ़ावा देता है। इसलिए उपहार के तौर पर काले रंग के कपड़े न दें।

बहन को न दें जूते-सैंडल

घर की बेटी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में अपनी बहन को गिफ्ट के तौर पर जूते-चप्पल व सैंडल न दें।

वास्तु के अनुसार, बहन को जूते-चप्पल या सैंडल गिफ्ट करने से रिश्ते में दूरी आने लगती है। 

बहन को न दें रुमाल 

वास्तु के मुताबिक बहन को इस दिन गिफ्ट के तौर पर रूमाल न दें। इससे कष्ट मिलता है।

इसलिए आप भी रुमाल और स्कार्फ आदि गिफ्ट करने से बचें।

बहन को न दें शीशा  

वास्तु के अनुसार, शीशे को उपहार के रूप में देना सबसे बड़ी गलती माना जाता है।

शीशा गिफ्ट में देने से मन में बुरे विचार आते हैं। इसलिए बहन को शीशा गिफ्ट न करें।

बहन को न दें घड़ी 

अगर आप बी रक्षाबंधन पर अपनी बहन को घड़ी गिफ्ट करने की सोच रहे हैं। तो ऐसा करने की गलती न करें।

वास्तु के मुताबिक किसी को घड़ी को गिफ्ट के तौर पर देना बुरे वक्त के शुरू होने का संकेत माना जाता है।  

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा