World Brain Tumor Day 2023: इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का हो सकता है खतरा

By अनन्या मिश्रा | Jun 08, 2023

हर साल 8 जून को दुनियाभर में 'वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर दिवस' मनाया जाता है। ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक किए जाने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है। बता दें कि ब्रेन ट्यूमर दिमाग में बहुत तेजी से फैलता है। इस दिन 'वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे' पर इस बीमारी के लक्षण, बचाव और उपाय आदि के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए कैंप आदि का आयोजन किया जाता है। जिससे कि यह खतरनाम बीमारी जानलेवा न बन सके और समय पर इसकी पहचान कर इलाज करवाया जा सके। 

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

हमारे शरीर में हर समय नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। वहीं पुरानी कोशिकाएं मरती रहती हैं। लेकिन जब किसी कारणवश नई कोशिकाओं के बनने के बाद भी पुरानी कोशिकाएं जीवित रहती हैं, तो दिमाग में कोशिकाओं की गांठ बन जाती है। बता दें कि इस बीमारी की जल्दी पहचान नहीं हो पाती है। जिस कारण कई बार यह बीमारी जानलेवा भी बन जाती है। ब्रेन ट्यूमर होने पर शरीर में एक साइड झनझनाहट होना, सिर दर्द, नजर कमजोर होना, मूड स्विंग, फोकस और संतुलन की कमी होना, मेमोरी का कमजोर होना आदि लक्षण दिखाई देते हैं।

वहीं कई बार मरीज को मितली, उल्टी आदि भी होती है। थकान और डिप्रेशन के लक्षण दिखाई देते हैं। पीड़ित व्यक्ति का भ्रमित होना और बात करने में समस्या आना,  मांसपेशियों में खिंचाव, ऐंठन आदि की समस्या पाई जाती है। इसके अलावा नींद कम आना या बिलकुल भी न आना आदि भी ब्रेन ट्यूमर के लक्षण हैं। 

ऐसे होता है इलाज

जब किसी मरीज के शरीर में ऐसे लक्षण दिखाई दें तो फौरन अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बता दें कि सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी और कीमोथेरेपी के जरिए इस गंभीर और जानलेवा बीमारी का इलाज संभव है। हालांकि ऐसा तभी हो सकता है, जब बीमारी के लक्षणों की पहचान जल्दी हो जाए। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अल्कोहल, स्मोकिंग से दूरी बनाए रखने व संतुलित लाइफस्टाइल और सही डाइट के जरिए इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Kaur रचेंगी T20I इतिहास, Pakistan के खिलाफ 150वीं बार संभालेंगी टीम इंडिया की कमान

Assam Police का बड़ा एक्शन, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले 330 आरोपी गिरफ्तार

मस्जिद पहले बनी, बाद में कलेक्ट्रेट आया, Saharanpur बुलडोजर कार्रवाई पर Owaisi का तीखा हमला

President Droupadi Murmu ने शिक्षकों से वैज्ञानिक सोच और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना जगाने का किया आह्वान