Travel Tips: रिजॉर्ट बुक करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे करें पैसों की बचत

By अनन्या मिश्रा | May 31, 2023

अगर आप भी अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियों में वेकेशन पर जाने का प्लान कर रही हैं। तो आपको वेकेशन पर जाने से पहले ही रिजॉर्ट की बुकिंग कर लेनी चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बजट में रिजॉर्ट बुक करने के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि रिजॉर्ट के रूम का बिल कभी भी फिक्स नहीं होता है। ऐसे में आपका टोटल बिल कितना बनेगा। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप वहां पर कितने दिन स्टे करती हैं। अगर आप एक ही रिजॉर्ट में ज्यादा समय रहती हैं तो आपको वहां अच्छा डिस्काउंट मिलने की उम्मीद होती है। ऐसे में वेकेशन पर भी आप पैसे की बचत कर सकती हैं।

सही डील करने के लिए आपको सबसे बेस्ट ऑफर देखना चाहिए। इसके लिए आप मल्टीपल वेबसाइट की सहायता ले सकती हैं। यदि आपके दिमाग में पहले से किसी रिजॉर्ट का नाम है तो उसको सर्च कर उसका रेट पता कर सकती हैं। मल्टीपल वेबसाइट में आपको जिस भी साइट पर रिजॉर्ट के कम रेट दिखें। उस रिजॉर्ट में आप रूम की बुगिंक कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: बहुत कम लोगों को पता हैं गोवा के सस्ते और Hidden Beaches, प्राइवेसी और सुकून दोनों का उठा सकेंगे लुत्फ

डिस्काउंट

यह जरूरी नहीं है कि होटल वाला आपको खुद सामने से डिस्काउंट दें। ऐसे में आप खुद उससे डिस्काउंट की बात कर सकती हैं। वहीम अगर आप पूरे परिवार के साथ वेकेशन प्लान कर रही हैं तो आप पूरे बिल पर कुछ परसेंट ऑफर दिए जाने के लिए बोल सकती हैं। इसके अलावा खुद रिजॉर्ट के मेनेजर से डिस्काउंट भी मांग कर सकती हैं।

पहले करें बुकिंग

ट्रिप प्लान करते समय ही आपको रिजॉर्ट बुक कर देना चाहिए। इससे आप काफी पैसे सेफ कर सकती हैं। क्योंकि रिजॉर्ट आदि के प्राइज फिक्स नहीं होते हैं। यह दाम कभी भी बढ़ व घट सकते हैं। ऐसे में सेम डे बुकिंग करने पर आपके ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं। इसलिए अगर आप पहले से बुकिंग करती हैं। तो आपके पैसों की भी बचत होती है।

प्रमुख खबरें

Lal Bahadur Shastri Birth Anniversary: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे लाल बहादुर शास्त्री, दिया था जय जवान, जय किसान का नारा

उपचुनाव: CPI(M) ने TVK पर मतदाताओं को नकदी बांटने का लगाया आरोप

Karnataka CEO ने दिए गलत घोषणा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश

Jurgen Klopp की देखरेख में Germany ने दर्ज की पहली जीत, Serbia को 2-0 से हराया