साव की वजह से दौड़कर ज्यादा रन नहीं बनाने पड़ते हैं : वार्नर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2022

मुंबई| अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिये मशहूर ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी डेविड वार्नर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के उनके सलामी जोड़ीदार पृथ्वी साव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण उन्हें तेजी से दौड़कर ज्यादा रन बनाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह लगातार चौके - छक्के लगाते रहता है जिससे तेजी से दौड़कर दो रन लेने की मेरी जरूरत कम हो गयी है।  यह अच्छा है कि मुझे दौड़कर ज्यादा रन नहीं बनाने पड़ रहे हैं। वह पहली गेंद से ही हमारे लिये लय बना देता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आम तौर पर ऐसा कम ही होता है कि दोनों छोर से आक्रामक बल्लेबाजी हो। यह हमारे दिमाग में है कि हम सकारात्मक और अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलें।’’

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में पंजाब की टीम को 20 ओवर में 115 रन पर रोकने के बाद महज 10.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह