Laddu Gopal Puja: लड्डू गोपाल को भूलकर भी न अर्पित करें ऐसी तुलसी, वरना नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल

By अनन्या मिश्रा | May 11, 2024

कई घरों में लड्डू गोपाल की सेवा की जाती है। वैसे तो लल्ला की सेवा विधि करना बेहद आसान है। लड्डू गोपाल की सेवा एक छोटे बच्चे की तरह की जाती है। लड्डू गोपाल की पूजा-सेवा के दौरान उनको तुलसी पत्र और मंजरी भी अर्पित की जाती है। बता दें कि तुलसी के बिना लड्डू गोपाल की पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में हर कोई लड्डू गोपाल को स्नान कराने के बाद उनके मस्तक पर तुलसी पत्र अर्पित करते हैं। वहीं लड्डू गोपाल के भोग में भी तुलसी डाली जाती है।

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: कथा के जरिये विदुर नीति को समझिये, भाग-12

लड्डू गोपाल को ऐसी तुलसी न करें अर्पित

लड्डू गोपाल को कभी तुलसी के पत्ते तोड़कर टुकड़ों में अर्पित नहीं करना चाहिए। लड्डू गोपाल को हमेशा साबुत तुलसी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। ताजी तुलसी की पत्ती तोड़कर इन्हें लड्डू गोपाल के मस्तक पर चिपकाएं।

कभी भी लड्डू गोपाल को बासी तुलसी के पत्ते नहीं अर्पित करनी चाहिए। सिर्फ रविवार और एकादशी तिथि को ही आप लड्डू गोपाल को एक दिन पहले तोड़ी हुई तुलसी की पत्तियां अर्पित कर सकते हैं।

बहुत सारे लोग सुखी तुलसी या तुलसी की पत्तियों को सुखाकर उनका चुरा बना लेते हैं। फिर बाद में वहीं तुलसी की पत्तियों को लड्डू गोपाल को अर्पित करते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए।

लड्डू गोपाल को अर्पित करें ऐसी तुलसी

हमेशा साफ-सुथरी और ताजे तुलसी के पत्ते ही लड्डू गोपाल को अर्पित करना चाहिए।

लड्डू गोपाल को अर्पित करने वाले तुलसी के पत्ते कटे-फटे नहीं होने चाहिए।

कई बार तुलसी के पौधे में कीड़े लग जाते हैं, जिसके कारण पत्तियों में छेद हो जाते हैं। इसलिए लड्डू गोपाल को यह तुलसी की ऐसी पत्तियां नहीं अर्पित करनी चाहिए।

तुलसी की पत्तियों को रविवार और एकादशी के दिन नहीं तोड़ना चाहिए। इसलिए लड्डू गोपाल को तुलसी की पत्तियां अर्पित करने के लिए आप शनिवार और दशमी तिथि पर इन्हें तोड़कर रख सकते हैं और दूसरे दिन अर्पित कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco Attack | सऊदी अरामको पर दहलाने वाला ड्रोन हमला! दो की मौत और घायल लोगों में एक भारतीय भी शामिल, अमेरिका ने जारी किया देश छोड़ने का फरमान

France Protests India Advisory | फ्रांस में उग्र प्रदर्शन और तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, राष्ट्रपति मैक्रों और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी जुबानी जंग

Vivek Ramaswamy के कैंपेन विज्ञापन पर विवाद, ओहायो चुनाव में Amy Acton की मां को दिखाया

India vs New Zealand सीरीज में DRS के तहत पहली बार होगा Sonic तकनीक का इस्तेमाल