न्यायाधीशों के बीच मतभेदों का राजनीतिकरण ना हो: रविशंकर प्रसाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2018

नयी दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि न्यायाधीशों के बीच मतभेदों को न्यायपालिका की ‘‘दूरदर्शिता और विवेक’’ के लिए छोड़ देना चाहिए और इसका ‘‘राजनीतिकरण’’ नहीं होना चाहिए। विधि एवं न्याय तथा इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयों का जिम्मा संभाल रहे प्रसाद ने कहा कि राजनीतिक संगठन द्वारा राजनीतिकरण या हस्तक्षेप न्यायपालिका की निष्पक्षता को प्रभावित करेगा जबकि वह भारतीय लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा है। 

 

प्रसाद ने कहा, ‘‘न्यायाधीशों के बीच मतभेद होंगे। अतीत में भी रहे हैं। लेकिन हमें मतभेदों को दूर करने तथा इन्हें सुलझाने के लिए न्यायपालिका की ही दूरदृष्टि और विवेक पर भरोसा करना होगा। राजनीतिक प्रक्रिया को कभी हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।’’ 

 

प्रसाद दिल्ली उच्च न्यायालय की नई आधुनिक सुविधाओं से लैस , पर्यावरण एवं दिव्यांग अनुकूल इमारत के उद्घाटन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसे मौके पर प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

मेरे लिए अमेठी और रायबरेली अलग-अलग नहीं : Rahul Gandhi

डूब रहे थे 20 पाकिस्तानी! भारत ने ऐसे बचाई जान, अरब सागर में नौसेना की कार्रवाई

अगर आपको भी इन चीजों के खाने से होती है क्रेविंग, तो शरीर में है विटामिन्स की कमी

12 Digit Masterstroke | Aadhaar Card कैसे बना भारत के नागरिक की पहचान, IT खुफिया टीम कौन थी, कैसे दिया गया इस पूरी योजना को अंजाम? यहां जानें सब कुछ