सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं इन फलों के छिलके, न करें इन्हें फेंकने की भूल

By प्रिया मिश्रा | Sep 10, 2021

फलों का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है यह तो आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों के साथ-साथ इनके छिलके भी हमारी सेहत और त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। अक्सर हम फलों के छिलकों को बेकार समझ कर फेंक देते हैं लेकिन इनके फायदों के बारे में जानकर आप कभी भी फलों के छिलकों को फेंकने की भूल नहीं करेंगे। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन से फलों के छिलके हमारे लिए फायदेमंद होते हैं-

संतरे के छिलके में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। संतरे के छिलके वजन कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही है हमारे बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। संतरे के छिलके में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो हमारी त्वचा को खूबसूरत बनाने में मदद करता है।

केले का छिलका हमारे बालों के लिए लाभकारी होता है। केले के छिलके के अंदर का सफेद हिस्सा दांतों पर रगड़ने से दातों का पीलापन दूर होता है। त्वचा के जलने पर केले का छिलका रगड़ने से जलन से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं ग्रीन कॉफी के फायदे और नुकसान?

सेब के छिलकों में फ्लेवोनॉयड्स नामक तत्व मौजूद होता है जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद एसिड वजन कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही त्वचा पर सेब के छिलके रगड़ने से डेड स्किन सेल्स हटती है।

खीरे के छिलके में भरपूर मात्र में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है जो शरीर से फैट कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। खीरे के छिलके को त्वचा पर रगड़ने से दाग धब्बे दूर होते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज