19 नवंबर को एयर इंडिया से यात्रा न करें या...खालिस्तानी आतंकवादी का धमकी भरा वीडियो

By अभिनय आकाश | Nov 04, 2023

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह 19 नवंबर को एयर इंडिया से यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों को धमकी देते हुए कह रहा है कि उनकी जान खतरे में होगी। पन्नून ने वीडियो में कहा कि हम सिख लोगों से 19 नवंबर को एयर इंडिया से यात्रा न करने के लिए कह रहे हैं। वैश्विक नाकाबंदी होगी। 19 नवंबर को एयर इंडिया से यात्रा न करें नहीं तो आपकी जान खतरे में पड़ जाएगी। पन्नून ने आगे दावा किया कि दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डा 19 नवंबर को बंद रहेगा और इसका नाम बदल दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल, SFJ की हिट लिस्ट में ये 25 नाम, मेल के जरिए दी जान से मारने की धमकी

3 फरवरी, 2021 को एक विशेष एनआईए अदालत द्वारा पन्नुन के खिलाफ गिरफ्तारी के गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे, और उन्हें पिछले साल 29 नवंबर को घोषित अपराधी (पीओ) घोषित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Akshaya Tritiya पर पाएं Gorgeous Look, ट्राय करें ये 5 लेटेस्ट Suit Designs

‘देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश’, Delimitation पर Rahul Gandhi का बड़ा हमला

Nashik TCS केस में फडणवीस का बड़ा एक्शन, बोले- गंभीर मामला, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

Energy Crisis से निपटने को तैयार Bangladesh, Rooppur न्यूक्लियर प्लांट से बदलेगी देश की तस्वीर