समझ नहीं आता कि केजरीवाल और उनका गिरोह हिंदुत्व से इतनी नफरत क्यों करता है : रीजीजू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय विधि मंत्री किरेन रीजीजू ने आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और ‘‘उनका गिरोह’’ हिंदू तथा हिंदुत्व से इतनी नफरत क्यों करता है। उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का एक ‘धर्मांतरण कार्यक्रम’ में कथित तौर पर शामिल होने से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद वह विवाद में घिर गए। शुक्रवार को वायरल हुए इस वीडियो में, कार्यक्रम में शामिल हजारों लोग बौद्ध धर्म अपनाने का संकल्प लेते और हिंदू देवी-देवताओं की निंदा करते सुने जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 9 अक्टूबर को मनाई जायेगी शरद पूर्णिमा, मां लक्ष्मी की करें विशेष पूजा अर्चना

अरुणाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रीजीजू ने कहा कि हर भारतीय को ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ मंत्र का पालन करना चाहिए। आप नेता का वीडियो आने के साथ ही भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निधाना साधते हुए उनसे गौतम को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। हालांकि, गौतम ने बयान जारी कर कहा कि वह ‘‘बहुत धार्मिक व्यक्ति हैं और अपने कर्म तथा वचन से किसी देवता की सपने में भी आलोचना/निंदा नहीं कर सकते हैं।’’ इस पर आप या दिल्ली सरकार की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन आप सूत्रों ने दावा किया कि मुख्यमंत्री इसे लेकर समाज कल्याण मंत्री गौतम से ‘‘बेहद नाखुश’’ हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत