क्या राहुल गांधी को पाकिस्तान के सर्टिफिकेट की जरूरत है: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2019

नयी दिल्ली। राफेल मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने बृहस्पतिवार को सवाल किया कि कांग्रेस अध्यक्ष को वायु सेना और कैग पर भरोसा नहीं है, तो क्या उन्हें पाकिस्तान के सर्टिफिकेट की जरूरत है?  भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि वह इस मामले :राफेल: में राहुल गांधी के झूठ की निंदा करते हैं। उन्हें (राहुल) भारतीय वायु सेना पर भरोसा नहीं है, कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) और उच्चतम न्यायालय पर भरोसा नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव पर जोर, मोदी बोले- हमारा मंत्र बाधा नहीं, केवल समाधान

इसी के जवाब में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को उच्चतम न्यायालय पर विश्वास नहीं है जिसके फैसले में कहा गया है कि इसकी :राफेल: खरीद प्रक्रिया में किसी तरह का वाणिज्यिक अनुचित व्यवहार नहीं हुआ है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या वह पाकिस्तान पर भरोसा करना चाहते हैं?’’ प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष भारत के सशस्त्र बलों और नेताओं की अपेक्षा पाकिस्तान पर अधिक विश्वास करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्या राहुल गांधी को राफेल के बारे में पाकिस्तान के प्रमाणपत्र की जरूरत है लेकिन इसमें हम उनकी कोई मदद नहीं कर सकते। 

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !