Maa Lakshmi Puja: Friday को करें मां लक्ष्मी के ये 5 अचूक उपाय, घर में होगी धन की वर्षा, मिलेगा Good Luck

By अनन्या मिश्रा | Feb 25, 2026

शुक्रवार का दिन हिंदू धर्म में धन, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। धार्मिक शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि अगर इस दिन पूरी श्रद्धा और सही विधि से मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना की जाए, तो जातक के जीवन से दरिद्रता का नाश होता है। वहीं जातक के जीवन में सुखों का आगमन होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मां लक्ष्मी की कृपा पाने के कुछ बेहद सरल और प्रभावी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 28 February 2026 | आज का प्रेम राशिफल 28 फरवरी | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न

मां लक्ष्मी का वास वहां होता है, जहां पर स्वच्छता होती है। शुक्रवार के दिन सुबह स्नान के बाद घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और दीपक जलाएं।

मां लक्ष्मी को सफेद और गुलाबी रंग अतिप्रिय है। इस दिन सफेद वस्त्र धारण करना और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

मां लक्ष्मी की पूजा में कमल और गुलाब का फूल अर्पित करने में जल्दी प्रसन्न होती हैं।

अगर संभव हो तो शुक्रवार को 'महालक्ष्मी अष्टकम' का पाठ करें या फिर 'कनकधारा स्त्रोत' का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन का प्रवाह बना रहता है।

वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का हर कोना मां लक्ष्मी के आगमन को प्रभावित करता है। बाथरूम में खाली बाल्टी रखना निगेटिविटी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कोशिश करें कि बाल्टी में पानी भरा हो। वहीं अगर बाल्टी खाली हो तो इसको उल्टा करके रखना चाहिए।

पूजन विधि

सबसे पहले एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा को स्थापित करें।

फिर गाय के घी का दीपक जलाएं और अगरबत्ती जलाएं।

पूजा के अंत में कपूर से मां लक्ष्मी की आरती करें और अपनी मनोकामना को दोहराएं।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे