विवाह में हो रही है देरी तो सोमवार को करें ये उपाय, जल्द मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

By प्रिया मिश्रा | Feb 22, 2022

भारतीय संस्कृति में विवाह को दो आत्माओं का मिलन माना जाता है। ऐसी कहावत है कि जोड़ियाँ ऊपर से लिखकर आती हैं। लेकिन कुछ लोगों की शादी बहुत प्रयासों के बाद भी नहीं हो पाती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गृहों और नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल ना होने से कई बार शादी में बाधाएँ आती हैं और विलंब होता है। लेकिन ज्योतिशास्त्र में इस समस्या के निवारण के लिए कई उपाय भी बताए गए हैं। आज के इस लेख में हम सोमवार के कुछ ऐसे अचूक उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे आपके शीघ्र विवाह के योग बनेंगे -  

सोमवार के दिन 200 ग्राम चने की दाल और सभी लीटर दूध उसी गरीब व जरूरतमंद को दान करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और मनचाहा जीवनसाथी मिलता।

इसे भी पढ़ें: जानें वास्तु के अनुसार घर के किस हिस्से में करवाना चाहिए किस रंग का पेंट

यदि विवाह में विलंब हो रहा हो तो सोमवार को भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करें। इसके लिए सूर्योदय से पहले नहाकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद माता को पीले फूल और नैवेद्य अर्पित करें। माता को शहद भी अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। इसके बाद माता से शीघ्र विवाह के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

शीघ्र विवाह के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पण करने के बाद केसर चलाएं। इससे जल्द शादी के योग बनते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो दूध में केसर मिलाकर भी शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं।  

यदि किसी लड़की की शादी में बाधा आ रही हो तो उसे सोमवार के दिन शिवजी की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए पाँच नारियल शिवलिंग के आगे रख कर 'ऊँ श्रीं वर प्रदाय श्री नामः' मंत्र का पाँच माला का जाप करें। जाप के बाद पाँचों नारियल शिवलिंग पर चढ़ा दें।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट