Shardiya Navratri 2025: सप्तमी-अष्टमी के ये अचूक उपाय, बदल देंगे आपकी किस्मत!

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 28, 2025

शारदीय नवरात्रि का पर्व भक्ति और उत्साह के साथ देशभर में मनाया जा रहा है। मां दुर्गा का सातवां स्वरुप मां कालरात्रि का है। इस बार नवरात्रि की सप्तमी 29 सितंबर 2025, सोमवार को मनाई जाएगी। सप्तमी तिथि का प्रारंभ 28 सितंबर 2025 की दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से होगा और इसका समापन 29 सितंबर 2025 की शाम 4 बजकर 31 मिनट पर होगा। इस दिन विशेष उपाय करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त हो सकती है। 

सप्तमी के दिन अगर कोई व्यक्ति साधा भोजन करें और सूर्य भगवान की पूजा करे , तो उसकी घातक बीमारियां दूर हो सकती हैं , अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई और बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे। इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिए।

 सूर्य भगवान पूजन विधि 

-  सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएं  और आरती करें |

-  जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें |

सूर्यदेव भगवान के मंत्र

- ॐ मित्राय नमः।

- ॐ रवये नमः।

- ॐ सूर्याय नमः।

 -ॐ भानवे नमः।

 - ॐ खगाय नमः।

- ॐ पूष्णे नमः।

- ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।

- ॐ मरीचये नमः।

- ॐ आदित्याय नमः।

- ॐ सवित्रे नमः।

- ॐ अर्काय नमः।

- ॐ भास्कराय नमः।

- ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।

अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा को अर्पित करें नारियल का भोग

मान्यता है कि, मन की शांति मिलती है मां महागौरी की पूजा से, नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। आदिशक्ति श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गोरा है, इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि का आठवां दिन हमारे शरीर का सोम चक्रजागृत करने का दिन है। सोमचक्र ललाट में स्थित होता है। श्री महागौरी की आराधना से सोमचक्र जागृत हो जाता है और इस चक्र से संबंधित सभी शक्तियां श्रद्धालु को प्राप्त हो जाती है। मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही, इनकी भक्ति से हमें मन की शांति भी मिलती है। नवरात्र की अष्टमी यानी आठवें दिन माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं । इससे घर में सुख समृद्धि आती है।

प्रमुख खबरें

Dowry Horror! पापा, ये लोग मुझे मार रहे हैं... बेटी ने रोते हुए किया फोन! पल भर बाद तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दी गई दीपिका, फॉर्च्यूनर और 51 लाख की भेंट चढ़ी एक और लड़की

Sachin Tendulkar का Young Cricketers को Success Mantra, बोले- शॉर्टकट नहीं, तैयारी जरूरी

Career Tips: Medical-Engineering छोड़ें! 12वीं के बाद AI में बनाएं शानदार Career, Salary 1 करोड़ तक

प्रभाकरण, तमिल पहचान और TVK: CM विजय का नया Dravidian Project क्या है?