रात में बिस्तर पर पार्टनर के साथ करें ये काम, इंटिमेसी का मज़ा हो जाएगा दोगुना

By प्रिया मिश्रा | Jun 11, 2022

रात का समय एक ऐसे समय होता है जब आप दिनभर की थकान और टेंशन को भूल कर अपने बेड पर सुकून से लेटते हैं। जब आप अपने पार्टनर के साथ बेड में होते हैं तो बाहरी दुनिया को पीछे छोड़ देते हैं। बेटाइम एक ऐसा समय होते हैं जो कपल्स के लिए बेहद खास होता है। सिर्फ फिजिकल इंटिमेसी के लिहाज से ही नहीं, इमोशनल कनेक्शन के लिए भी बेडटाइम बेहद जरूरी होता है। कपल्स को चाहिए कि वह रात के समय जब अपने पार्टनर के साथ हों तो एक अच्छा टाइम साथ बिताएं। ऐसे में आप कुछ टिप्स को फॉलो करके अपने रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बना सकते हैं।  आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बेटाइम हैबिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको आपके पार्टनर के करीब आने में मदद मिलेगी -

जरूरी नहीं है कि पार्टनर के साथ प्यार जाहिर करने के लिए आपको हर वक्त कुछ खास करना पड़े। रात के समय जब आप दोनों साथ हो तो एक दूसरे की आंखों में देखें। इससे आप दोनों को रोमांटिक होने में मदद मिलेगी और आप दोनों अपनी इंटिमेसी को एंजॉय भी कर पाएंगे।

जब भी आप दोनों रात में साथ हो तो बातें करें। आप दोनों साथ में लेट कर अपनी पुरानी यादों के बारे में बात कर सकते हैं। इससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा। पुरानी यादों के बारे में बात करने से आप दोनों को एहसास होगा कि आप दोनों ने अभी तक का सफर कितनी खूबसूरती से साथ में जिया है। भले ही आप के रिश्ते में उतार-चढ़ाव आए हो लेकिन आप दोनों ने मिलकर सभी परेशानियों का सामना किया है। इस अहसास से आपके रिश्ते में प्यार और भी ज्यादा बढ़ेगा।

रात के समय आप दोनों साथ में कुछ फन एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। आपको और आपके पार्टनर को जो भी करना पसंद हो आप दोनों साथ में मिलकर उस चीज का मजा ले सकते हैं। जैसे आप दोनों साथ में कोई मूवी देख सकते हैं या कोई गेम खेल सकते हैं। इससे आप दोनों की दिनभर की थकान और टेंशन दूर होगी और आप दोनों एक दूसरे के करीब आएंगे।

रात का समय इंटिमेसी का समय होता है। रात में सोने से पहले आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक और नॉटी बातें कर सकते हैं। इससे इंटिमेट होने के लिए एक अच्छा माहौल बनेगा।

प्रमुख खबरें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बदला अपना पेस अटैक, Akash Deep की जगह आए Saurabh Dubey, जानें कौन हैं ये Player

Google Pixel 11 Pro लॉन्च से पहले हुआ लीक, कीमत और फीचर्स का मिला हिंट, जानें पूरी डिटेल्स

PSL 2024 के बीच खिलाड़ियों की भगदड़, PCB चीफ Mohsin Naqvi ने दी सख्त एक्शन की चेतावनी

देखते हैं तुम हमें ईरान भेजोगे या हम तुम्हें इजरायल, पाकिस्तान में शुरू हुआ अलग ही खेल, मुनीर के खिलाफ इकट्ठा हुए शिया