महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, हर मनोकामना होगी पूरी

By प्रिया मिश्रा | Feb 26, 2022

हर साल देश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी आस्था और धूम-धाम से मनाया जाता है। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को सबसे प्रसन्न होने वाला देवता माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव की उपासना करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि महाशिवरात्रि पर आप भगवान भोलेनाथ को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं -

शिवरात्रि पर भोलेनाथ का दूध से अभिषेक करने से सभी रोगों से मुक्ति मिलती है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों का भी स्वास्थ्य अच्छा रहता है।  

शिवरात्रि पर ऊं नमः शिवायः का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। ऐसा करने से मन शांत होता है। इससे आपके अंदर दया भाव बढ़ता है। 

शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चीनी अर्पित करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने से जीवन में कीर्ति-वैभव बना रहता है और सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। 

महाशिवरात्रि को दिन में रात के समय शिवपुराण का पाठ करने से और सुनने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

इसे भी पढ़ें: विश्व में शांति एवं सहजीवन के प्रेरक हैं भगवान शिव

शिवरात्रि के दिन विधिपूर्वक शिवजी का पूजन करने से और व्रत रखने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। इससे जीवन के सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। 

महाशिवरात्रि के दिन शिवजी को जौ, तिल और खीर चढाने और हवन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य