Papankusha Ekadashi 2025: इन उपायों से पाएं पापों से मुक्ति, श्री विष्णु की बरसेगी असीम कृपा

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 25, 2025

सनातन धर्म में एकादशी तिथि का बेहद महत्व है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। साल में कुल 24 एकादशी तिथि पड़ती है, जो महीने में एकादशी तिथि 2 बार आती है। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तिथि को एकादशी मनाई जाती है। इस बार पापांकुश एकादशी 3 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस एकादशी का अर्थ है कि 'पाप' यानी पाप और 'अंकुश' यानी रोकना, इसलिए पापांकुश एकादशी सभी पापों का नाश कर पुण्य फल देती है। इस दिन श्री विष्णु की पूजा औक व्रत करने के साथ ही कुछ उपाय करने से भगवान नारायण प्रसन्न होकर व्यक्ति पर असीम कृपा लुटाते हैं।

पापांकुश एकादशी के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। श्री विष्णु की कृपा से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है।

तुलसी का पौधे की पूजा करें

 तुलसी का पौधा श्री हरि को अति प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास गाय के घी दीपक जलाने से साधक को  शुभ फलों की प्राप्ति होती है। घर में सुख-समृद्धि बनीं रहती है।

मंदिर

एकादशी के दिन घर का मंदिर या फिर मंदिर जाकर दीपक जरुर जलाना चाहिए। ऐसा करने भगवान विष्णु बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। मान्यता के अनुसार, घर में पूरी दीपक जलाने से श्री विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है और सारी मानोकामना जल्द पूर्ण होती है।

पीपल का पेड़ 

शास्त्रों के मुताबिक, पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। यदि आपके घर के आस-पास पीपल का पेड़ है तो शाम को एकादशी पर दीपक जरुर जलाएं। ऐसा करने से जीवन की तमाम बाधाएं दूर हो जाती है और आर्थिक संकटों से मुक्ति मिल जाती है।

रसोई घर

 शास्त्रों के अनुसार, घर में किचन के स्थान को मां अन्नापूर्णा का वास होता है।  एकादशी के दिन रसोई घर में दीपक जलाने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही घर में सपन्नता बनी रहती है। 

प्रमुख खबरें

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings

बैंकों के AI सिस्टम पर RBI की सख़्ती! ड्राफ्ट गाइडलाइंस में किल स्विच और इंसानी निगरानी अनिवार्य करने का प्रस्ताव

Love Horoscope For 25 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन