Hanuman Temple in Delhi: दिल्ली के इन 5 हनुमान मंदिर के जरूर करें दर्शन, बन जाएंगे बिगड़े हुए काम

By अनन्या मिश्रा | Jun 09, 2025

वैसे तो भारत में हनुमान जी के कई मंदिर हैं और इन मंदिरों की अपनी मान्यता और आस्था है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। बहुत सारे लोग मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान मंदिर पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के कुछ फेमस मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर भक्तों की भारी भीड़ लगती है। वहीं धार्मिक मान्यता यह भी है कि इन मंदिरों में दर्शन करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं, तो आप इन फेमस मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस

इसे भी पढ़ें: Guru Asta 2025: मिथुन राशि में 11 जून को अस्त होंगे देव गुरु बृहस्पति, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

हनुमान मंदिर करोल बाग

करोल बाग के व्यस्त इलाके में स्थित हनुमान मंदिर स्थानीय लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस मंदिर में हनुमान जी की 108 फीट हनुमान जी की मूर्ति है। इस मंदिर के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। वहीं यह मंदिर संकट मोचन हनुमान धाम के रूप में जाना जाता है। साल 1994 में इस मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था और इस मंदिर को बनने में करीब 13 साल लग गए थे।

प्राचीन हनुमान मंदिर, दक्षिण मुख

दिल्ली के इस ऐतिहासिक मंदिर का 1365 में निर्माण शुरू हुआ था। भूमि की सफाई के दौरान राजा मान सिंह ने हनुमान की मूर्ति की खोज की थी। मंगलवार और शनिवार को इस मंदिर में विशेष रूप से भीड़ रहती है। क्योंकि इन दिनों हनुमान जी की विशेष रूप से पूजा की जाती है।

श्रीहनुमान जी मंदिर, पहाड़गंज

पहाड़गंज के मध्य में स्थित श्रीहनुमान जी मंदिर अपने आध्यात्मिक वातावरण के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में भगवान हनुमान जी की एक प्रमुख मूर्ति है। जिसकी काफी ज्यादा मान्यता है। ऐसे में अगर आप यहां दर्शन के लिए आ रहे हैं, तो आपको समय निकालकर आना चाहिए। क्योंकि यहां पर भक्तों की भारी भीड़ होती है और दर्शन के लिए आपको लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ सकता है।

बालाजी धाम मंदिर, इंदिरापुरम

साल 2013 में हनुमान जयंती पर इस मंदिर की स्थापना की गई थी, जोकि अब भक्तों के बीच काफी ज्यादा फेमस हो रहा है। वहीं बालाजी धाम मंदिर परिसर में हनुमान जी के अलावा मां दुर्गा और श्रीगणेश सहित कई देवी-देवता विराजमान हैं। इंदिरापुरम का बालाजी धाम मंदिर अपनी सुंदर मूर्तियों और सजावटी कलाकृतियों के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में हनुमान जयंती पर विशेष हवन होता है।

प्रमुख खबरें

बूंदी में 70 हजार रुपये घूस लेते Junior Engineer गिरफ्तार, Kota ACB की कार्रवाई

Maharashtra MLC Elections में BJP और शिवसेना को एक-एक सीट, MVA का तीन पर दावा

Rajnath Singh ने सिंगापुर के समकक्ष से की वार्ता, सैन्य अभ्यासों का दायरा बढ़ाने पर बनी सहमति

IPS Trainee Officers पहली बार कैडर तैनाती से पहले Home Ministry से जोड़े जाएंगे